ऊना में नजदीकी लाल सिंगी में महे गोत्र के पितर स्थल पर सालाना धार्मिक का हुआ आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 मई 2023

ऊना में नजदीकी लाल सिंगी में महे गोत्र के पितर स्थल पर रविवार को सालाना धार्मिक आयोजन और भंडारा कार्यक्रम हुआ। ज्येष्ठ माह के इस धार्मिक आयोजन में हिमाचल और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में बसे महे गोत्र वंशजों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। डेरा बाबा गुलाबशाह छत्तरपुर के होली से संत बाबा ज्ञानानंद महाराज ने विशेष रूप से यहां पहुंचकर संगत को आशीर्वाद दिया। स्थानीय मंदिर में रविवार को अमृतवाणी का पाठ किया गया। इसके बाद मौजूद श्रद्धालुओं ने झंडा रस्म अदा की।

भाई बलवीर सिंह महे और भाई रणजोत सिंह राणा पावंटा साहिब ने संगत को कथा कीर्तन से निहाल किया। पंजाब के प्रसिद्ध गायक जोनी महे एंड पार्टी और संतोषगढ़ के अरविंद सूर्या एंड पार्टी ने गुरु रविदास महाराज और महे गोत्र पितरों का गुणगान किया। जोनी महे ने धन-धन सतगुरु रविदास दियां सिफतां चार चफेरे, गुरु रविदास प्रेम रस पाइए, जिने सारा जग तारिया और गुरु रविदास दे लाडलें हां जय भीम कहांगे आदि प्रस्तुतियों से संगत को नाचने पर मजबूर किया। इसके बाद सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। महे गो गोत्र वेलफेयर एसोसिएशन एवं मेला प्रभारी प्रधान बचन चंद पटेल ने बताया कि प्रति वर्ष ज्येष्ठ माह में लाल सिंगी के महे गोत्र पितरों के स्थान पर भंडारा और धार्मिक कार्यक्रम संगत के सहयोग से किया जाता है। कमेटी ने गण्यमान्यों को सिरोपा देकर सम्मान किया

इस मौके पर पंजाब कमेटी के प्रधान सूबेदार जगतार सिंह, उपप्रधान जगत राम, सचिव हरि चंद, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह, सलाहकार दर्शन सिंह, शीतल चंद, मुकेश कुमार, राजपिंद्र चौधरी, श्री राम, बिट्टू और एनसीडीएचआर के राज्य सचिव राज कुमार महे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news