# ऊना में 13 लाख के गहने चोरी #45 हजार कैश भी चुराया |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

19 अप्रैल 2023

Lucknow Jewellers Showroom Chori, Lucknow News: मकान का ताला तोड़ा, छत से  जूलरी शोरूम में लगाई सेंध, करोड़ों की चोरी! - jewellers showroom crores  theft by burglars in aminabad - Navbharat Times

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तलमेहड़ा स्थित लालशाह गांव में रिहायशी घर में करीब 13 लाख रुपए की चोरी हुई है। अज्ञात चोर घर के 2 कमरों के ताले तोड़कर सोने के जेवरात और 45 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में लगभग 13 लाख के जेवरात और नकदी चुराने की पुष्टि हुई है।

बंगाणा थाना के SHO बाबू राम ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सतीश कुमार के कमरे से सोने के जेवरात और किरण कुमारी के कमरे से सोने के जेवरात और नकदी चोरी हुई है। चोरी हुए सामान की डिटेल तैयार की जा रही है। जल्द ही शातिर सलाखों के पीछे होंगे।

सोमवार रात को सतीश कुमार पुत्र गुरदास राम और उसके भाई के परिवार के सदस्य पुराने मकान में सोए हुए थे, जबकि सामने बने नए मकान में कोई नहीं था। सोमवार रात को अज्ञात चोरों ने नए मकान में चोरी को अंजाम दिया। अज्ञात चोर 2 कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे। फिर दोनों कमरों में अलमीरा के ताले तोड़कर सोने के जेवरात और नकदी लेकर भाग निकले।

वारदात का मंगलवार सुबह पता चला। जब नए मकान के 2 कमरों के ताले टूटे पाए गए। कमरों के भीतर भी सामान अस्त व्यस्त था। इसके बाद बंगाणा पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी जुटाई।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news