ऊना में 20 से 25 मिनट देरी से पहुंची ट्रेनें, यात्रियों को हो रही परेशानी

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

22 जुलाई 2023

ऊना रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को हिमाचल एक्सप्रेस, साबरमती और दौलतपुर-अंबाला ट्रेन का संचालन हो पाया। शुक्रवार को भी ट्रेनें 20 से 25 मिनट देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे बोर्ड की शुक्रवार को सामने आई ताजा अपडेट में अभी ऊना से वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर संशय बना हुआ है। शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन नहीं होता है

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को आगामी दिनों में भी वंदे भारत चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ही मिल पाएगी। चंडीगढ़ से ऊना, दौलतपुर चौक के बीच मरम्मत के बाद रेलवे ट्रैक पर गति सीमा को प्रतिबंध लगाए गए हैं। बीते दिनों हुई बारिश के बाद ऊना से रोपड़ के बीच ट्रैक धंसने और नंगल में ट्रैक दोबारा तैयार करने के कार्य का जिले में आने वाली ट्रेनों पर विपरीत असर पड़ रहा है। वर्तमान में ऊना रेलवे स्टेशन से हिमाचल एक्सप्रेस, साबरमती, दौलतपुर चौक-अंबाला तीन ट्रेनों का लाभ यात्रियों को मिल रहा है।

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

Share the news