
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
12 जुलाई 2023
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में बीते दिनों में बारिश ने सड़कों व क्षेत्र के कई औरों को नुकसान हो जाएगा। इसी के चलते लकड डीपू के पास बालद नद्दी पुल एक बार फिर टूट गया है जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बरोटीवाला- बद्दी मार्ग कों बंद कर दिया है। मात्र पैदल चलने वालों के आने जाने के लिए खोला गया है बाकी सब छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है केवल पैदल व टू व्हीलर के लिए खोला गया है लकड़ पुल टूटने के बाद सीपीएस व दून से विधायक राम कुमार चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द पुल को ठीक करके जनता के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं।
इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने कहा कि 15 मिनट पहले ही उन्हें इस बारे में सूचना मिली थी तो वह मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं और यहां पर आकर उन्होंने पहले पुल धसने के बाद बद्दी – बरोटीवाला मार्ग को पूर्णतौर पर बंद कर दिया है और उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि अगर बरोटीवाला की तरफ से आप आ रहे हैं तो बाया शाहपुर व मढ़ावाला मार्ग का इस्तेमाल करें और नेशनल हाईवे से होते हुए बद्दी की ओर आ सकते हैं।
यहाँ सबसे बड़ा सवाल संबंधित विभाग व निर्माण करने वाले ठेकेदार पर उठ रहा है कि करोड़ों रूपये लगाकर पुल को बने एक बर्ष ही मात्र हुआ है और पुल एक बर्ष में ही टूट गया। CPS राम कुमार चौधरी ने इशारों ही इशारों में यह कहा कि इसमें करप्शन की भू आ रही है। और पुल के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया जिसके चलते पुल 1 वर्ष भी नहीं पुरा कर पाया। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण कार्य की पूरी जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





