एक सप्ताह बाद भी नहीं लगा लापता लालकृष्ण का सुराग

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 जुलाई 2023

उपमंडल के मलोह से लापता कृष्ण लाल का एक सप्ताह बाद भी कोई पता न चल पाया है। कृष्ण लाल की पत्नी खेमलता सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने तीन लोगों पर हत्या का शक जताया है और आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गुहार लगाई है। परिजनों सहित गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुंदरनगर में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंप कृष्ण लाल का जल्द से जल्द सुराग लगाने की मांग की है। उप-मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या शक जताया है।

लापता कृष्ण लाल की पत्नी खेमलता ने बताया कि उसके पति के साथ जो लोग थे, अब वह कुछ नहीं बता रहे हैं कि उसके पति कहा है। खेमलता ने बताया है कि उसके पति को इन आरोपियों ने 11 जुलाई को फोन कर बुलाया था, जिसके बाद पति घर नहीं लौटा और उनका फोन भी बंद आ रहा है। उसने पति के लापता होने को लेकर थाना सुंदरनगर में भी 13 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस ने अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। इस कारण पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

महिला का कहना है कि उसके पति ही परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अब उसका कोई सुराग न लगने के कारण उस पर दो छोटे-छोटे बच्चों और वृद्ध सास की जिम्मेदारी आ गई है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। ग्राम पंचायत मलोह की प्रधान कांता देवी ने मांग की कि मामले में पुलिस जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करें।उधर, डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है और परिजनों के शक के आधार पर कुछ लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news