#एचआरटीसी ने भेजीं आठ अतिरिक्त बसें दिवाली पर घर जाने वालों के लिऐ *

#एचआरटीसी ने भेजीं आठ अतिरिक्त बसें दिवाली पर घर जाने वालों के लिऐ *

8 extra buses run on Diwali

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

23 अक्टूबर 2022

एचआरटीसी ने आईएसबीटी
से भेजीं आठ अतिरिक्त बसें
दिवाली पर घर जाने वालों की लगी भीड़
आज भी मांग के अनुसार चलेंगी विशेष बसें

दिवाली मनाने के लिए घर जाने वाले लोगों की बसों की मांग को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें चलाना शुरू कर दी हैं।
राजधानी शिमला के आईएसबीटी से ही शनिवार को निगम ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए आठ अतिरिक्त बसें भेजीं। इससे दिवाली पर घर जाने वाले लोगों को राहत मिली है। निगम के नियंत्रण कक्ष ने सवारियों की मांग को देखते हुए देर शाम तक अतिरिक्त बसें भेजने की व्यवस्था जारी रखी। नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार आईएसबीटी से धर्मशाला के लिए सुबह ग्यारह बजे और पौने पांच बजे दो बसें भेजी गईं। हमीरपुर के लिए दो, मंडी के लिए बारह बजे और पौने चार बजे, कुल्लू के लिए ग्यारह बजे, हरिद्वार टनकपुर के लिए सबसे पहले सुबह सात बजे बस भेजी गई। रिकांगपिओे के लिए भी ग्यारह बजे एक बस भेजी है।
परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक विनोद ठाकुर ने बताया कि ऊपरी शिमला और प्रदेश के अन्य जिलों के लिए मांग के अनुसार दिवाली मनाने घर जाने वाले लोगों को परिवहन निगम बसें भेजने की व्यवस्था करेगा। मंडलीय प्रबंधक ने स्वयं लक्कड़ बाजार बस अड्डे पर बैठकर दोपहर बाद तक बसों के संचालन की व्यवस्था की है। कहा कि ऊपरी शिमला के लिए सवारियों की संख्या और मांग के अनुसार बसें भेजने की व्यवस्था शनिवार को की गई है। देर शाम तक यही व्यवस्था लागू रखी गई। लक्कड़ बाजार बस अड्डे पर सुबह से ही ऊपरी शिमला की ओर जाने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। टिकट लेने के लिए लंबी कतारें बस अड्डे पर देखने को मिली।

शिमला से दिल्ली रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
परिवहन निगम दिवाली पर्व के लिए शिमला-दिल्ली रूट पर 24 अतिरिक्त बसें चला रहा है। इसके लिए जारी शेडयूल के अनुसार शिमला से दिल्ली के लिए शाम को नौ बजे वोल्वो और दस बजे सामान्य बस चलेगी। दिल्ली से शिमला के लिए 24 अक्तूबर को शाम नौ बजे वोल्वो और ग्यारह बजे सामान्य बस चलाई जाएगी।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news