एचपीएसईबी पेंशनर्स एसोसिएशन की रामपुर में हुई  बैठक, पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

#खबर अभी अभी रामपुर ब्यूरो*

24 सितंबर 2023

एचपीएसईबी पेंशनर्स एसोसिएशन रामपुर कुमार सैन ,आनी, निरमंड एवं किन्नौर की रामपुर में हुई  बैठक में पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं  पर चर्चा हुई। बैठक में एक जनवरी 2016 के बाद रिटायर हुए बिजली बोर्ड  के कई कर्मचारियों की  पेंशन न लगने अथवा रिवाइज्ड पेंशन नहीं लगने पर नाराजगी जताई।  उन्होंने यह भी  बताया कि एक जनवरी 16 से पहले के जो पेंशनर  थे उन के पेंशन में भी विसंगति है।
बिजली बोर्ड के सेवानिवृत कर्मचारियों ने  बताया  डीए  भारत सरकार का 46% होने वाला है और लेकिन  हिमाचल बिजली बोर्ड के कर्मचारी  34%  ही ले रहे है। उन्होंने बताया जिन  बिजली बोर्ड के करमचारियो ने अपनी जवानी बिजली बोर्ड को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में लगाई उन्हे अपने  हकों  के लिए लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने  स्मार्ट मीटरिंग का जो कॉन्सेप्ट आया उसको बंद करें की मांग की है। उन्होंने कहा कि 26 लाख में से 16 लाख कंज्यूमरों का जीरो बिल आ रहा है । जब की एक मीटर  की कीमत दस हजार है । इस से सरकार के खजाने को चुना लग रहा है।

#खबर अभी अभी रामपुर ब्यूरो*

Share the news