
खबर अभी अभी रामपुर बुशहर ब्यूरो
24 मार्च 2024
एचपीएसईबी पेंशनर्स एसोसिएशन किन्नौर, रामपुर, आनी, निरमंड ,कुमार सैन एवं नारकंडा की बैठक रामपुर में हुई। बैठक में कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए बकाया विभिन्न बिलों एवं देनदारियो का भुगतान शिगर करें। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के लंबे समय से मेडिकल बिल पेंडिंग है। लीव एंड कैशमेंट, ग्रेच्युटी, रिवाइज्ड पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा डीए जो केंद्र व हिमाचल सरकार में अंतर उस विसंगति को भी दूर किया जाए।
उन्होंने कहा कल्याणकारी राज्य होने के नाते हिमाचल बिजली बोर्ड के 31 हजार से अधिक पेंशनर्ज को मिलने वाले सभी लाभ दिए जाएं ।उन्होंने कहा कि एक समय था हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड 45 हजार कर्मचारीयो वाला संगठन था ,जो आज 15 हजार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए 125 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं को मुफ्त देने के कारण 500 करोड़ का बिजली बोर्ड को अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। बिजली बोर्ड दिवालियेपन की ओर अग्रसर है। इस लिए मुफ्त बिजली देने की व्यवस्था बंद की जाए। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए थे की पहली जनवरी को बोर्ड के कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिला और आज भी सरकार को कर्मचारियों को वेतन देने के लिए मुश्किल हो रही है ।
खबर अभी अभी रामपुर बुशहर ब्यूरो





