एचपीयू शिमला के विभागों में भरी जाएंगी 30 अतिरिक्त सीटें

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

17 जनवरी 2023

 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पूर्व में पीएचडी में बिना प्रवेश परीक्षा के अधिकारियों के लाडलों को सीधे प्रवेश दिए जाने पर हुए बवाल के बाद इस बार प्रवेश में पारदर्शिता बरती जा रही है। एचपीयू ने 25 विभागों की 173 सीटों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगने के साथ ही हर विभाग में सुपरन्यूमरेरी सीटों को विस्तृत ब्योरा दिया है। इसके अनुसार ही विवि अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय प्रवेश परीक्षा करवाकर मेरिट को आधार बना सीटें भरेगा। इस बार सुपरन्यूमरेरी श्रेणी के लिए कुल 30 सीटें भरी जानी हैं।

इसमें प्रवेश पाने को न केवल प्रवेश परीक्षा पास करना है, बल्कि न्यूनतम 50 अंक लेना अनिवार्य किया है। इन अतिरिक्त भरी जाने वाले श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों के बच्चों, स्कूल कॉलेज लेक्चर, एचपीयू के शिक्षकों को भी प्रवेश परीक्षा में 50 अंक अर्जित करने होंगे। विज्ञापित की गई सीटों में कुछ विभागों की सुपरन्यूमरेरी सीटों को दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देकर सीट भरने के बाद शेष बची तय सीटों को मेरिट के आधार पर भरा जाएगा।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news