# एच पी एस ई बी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मनाया गया 18वा स्थापना दिवस |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

5 मई 2023

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज 18वें स्थापना दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सोलन के पेरागोंन होटल में 18वें स्थापना दिवस के उपलक्ष पर एक बैठक का आयोजन भी आयोजन किया गया जिसमें पेंशनरों को आ रही समस्याओं का निवारण किया जाएगा

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के प्रेसिडेंट बी के सूद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज वार्षिक दिवस और 18वें स्थापना दिवस के मौके पर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर से 200 पेंशनरों ने भाग लिया। बी के सूद का कहना है कि इस बैठक के आयोजन में इन जिलों में पेंशनरों को आ रही समस्याओं को सुना जाएगा और उसका स्थाई हल निकाला जाएगा।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news