
खबर अभी अभी ब्यूरो शिमला।
29 जनवरी,25
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत कार्यरत एच.पी. फूड एंड सप्लाई एनजीओ एसोसिएशन (निदेशालय इकाई) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह चुनाव 29 जनवरी 2026 को एसडीए कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी, शिमला-9 में आयोजित आम सभा के दौरान संपन्न हुआ।
चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष मंजू ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से संदीप कौंडल को एसोसिएशन का अध्यक्ष तथा मोहित शर्मा को महासचिव चुना गया।
इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों का चयन भी किया गया, जिसमें उषा को वरिष्ठ उप-प्रधान, अश्वनी पाल, राजेश ठाकुर और चुन्नी लाल को उप-प्रधान, सुनील राणा, अमन ठाकुर और दीपक शर्मा को संयुक्त सचिव बनाया गया।
वहीं सोम कृष्ण और हरि सिंह को संगठन सचिव, रवि प्रकाश को कोषाध्यक्ष, प्रवीण शर्मा को मुख्य सलाहकार तथा जितेंद्र कुमार को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों एवं एनजीओ से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार और विभाग के समक्ष उठाते रहेंगे।
एसोसिएशन की ओर से यह जानकारी प्रेस नोट के माध्यम से जारी की गई।





