एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने हर्षोल्लास से मनाया 51वां स्थापना दिवस


खबर अभी अभी ब्यूरो
चंडीगढ़-सोलन 08 नवंबर,25
भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने दिनांक 7 नवम्बर, 2025 को अपने आवासीय परिसर सेक्टर-42ए में 51वां स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद कार्मिकों और उनके परिजनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने माहौल को उल्लासमय बना दिया।

इस अवसर पर कार्मिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों व विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, साथ ही अन्य विशिष्ट अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

अपने संबोधन में कार्यपालक निदेशक ने कहा कि एनएचपीसी ने जलविद्युत परियोजनाओं के “कंसेप्ट से कमीशनिंग” तक उत्कृष्टता हासिल की है और सतत विकास के सिद्धांतों को अपनाया है। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार और विकास के अवसर सृजित किए हैं, जिस पर पूरे निगम को गर्व है।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में एनएचपीसी परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लेकर संगठन की उपलब्धियों और समर्पण भावना का जश्न मनाया।
Share the news