एनएच 205 पर घणाहट्टी के समीप होते होते टला एक बड़ा हादसा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

2 मई 2023

शिमला से मंडी की ओर जा रही एक प्राइवेट बस एकाएक सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, आपको बता दे कि ये हादसा अम्बुजा के नए ACC डंप पर हुआ है, जहाँ पर दाड़लाघाट से सीमेंट लेकर ट्रक पहुंचे हुए थे, इस डंप पर कोई भी पार्किंग नही है,और चालकों के बार-बार मना करने पर भी डंप के मालिक ने पार्किंग की व्यवस्था नही की, जिस कारण यह हादसा सामने आया।

हिमाचल मोटर चालक संघ के संस्थापक सत्यम ने कहा है,कि हमने सीमेंट के डंप को किसी दूसरी जगह खोलने का आग्रह दाड़लाघाट की सोसायटियों के प्रतिनिधियों से किया था,लेकिन उन्होंने हमारी एक न सुनी।
उन्होंने कहा,कि सड़क किनारे पार्किंग करना हमारी मजबूरी बन गई है,जिससे हादसों से जान माल का खतरा भी ड्राइवर पर बना हुआ है,

उन्होंने प्रशाशन व सरकार से डंप के मालिक पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है साथ ही एक महिला यात्री को चोटें भी आई हैं

 

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news