एबीवीपी विद्यार्थियों द्वारा एसएफडी के तहत हिमाचल में किया जाएगा 73000 वृक्षारोपण

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 जुलाई 2023

एबीवीपी विद्यार्थियों द्वारा एसएफडी के तहत हिमाचल में 73000 वृक्षारोपण किए जाएंगे लेकिन सोलन में 8000 वृक्ष लगाए जाएंगे जिसमें देवदार व फलदार वृक्ष शामिल होंगे आपको बता दे की यह आयोजन 25 जुलाई से 30 जुलाई तक किया जाएगा

इस विषय पर ज्यादा जानकारी देते हुए रोहित नेगटा ने बताया की एबीवीपी इकाई सोलन द्वारा एसएफडी के तहत हिमाचल में 73000 वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है इसमें से 8000 पौधे सोलन जिला में लगाएंगे जाएंगे। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह वृक्षारोपण 25 जुलाई से 30 जुलाई तक किया जाएगा जिसमें एनएसएस और एनसीसी के सभी विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news