
#खबर अभी अभी दिल्ली ब्यूरो*
14 फरवरी 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से न्यू एयर इंडिया-एयरबस साझेदारी के शुभारंभ में शामिल हुए। इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि हमने एयरबस के साथ खास रिश्ता बनाया है। मुझे यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हमने एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
टाटा समूह के प्रमुख एन चंद्रशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया, एयरबस कंपनी से 250 विमान खरीदेगी। इसमें 40 वाइड बॉडी ए-350 विमान और 210 नैरो बॉडी विमान शामिल हैं। समझौते में ऑर्डर बढ़ाने के विकल्प को भी रखा गया है इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं एयर इंडिया-एयरबस को इस लैंडमार्क समझौता के लिए बधाई देता हूं। इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए मेरे मित्र इमैनुएल मैक्रॉन को मैं विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं। यह महत्वपूर्ण डील भारत और फ्रांस के गहरे संबंधों के साथ-साथ भारत के नागरिक उड्डयन की सफलताओं को भी दर्शाती है
#खबर अभी अभी दिल्ली ब्यूरो*





