
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
22 मार्च 2024
शुक्रवार को एल आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट सोलन में तिलक होली मनाओ जल बचाओ का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा मुख्य अतिथि शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में ऋषभ चोपड़ा, और मुकेश ने शिरकत की।इस मौके पर निजी अखबार के प्रबंधकों द्वारा जिलाधीश को सम्मानित किया।
एल आर कॉलेज के डायरेक्टर आरपी नैनटा ने उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा को भारतीय संस्कृति के अनुसार शॉल और टोपी और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग तरह के स्टॉल भी लगाए। कॉलेज द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमे छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमे विजेता रहे प्रतिभागियों को उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके पर मनोज शर्मा, फाइनेंस हेड, सूरत सिंह, ड़ाॅ निशा, ड़ाॅ पीपी शर्मा, ड़ाॅ श्वेता अग्रवाल, कंचन जसवाल, प्रिंसिपल अर्चना बाली, श्वेता संधू, सुशील मनोज, उपस्थित रहे।
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो





