
#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*
7 मई 2024
एसवीएन कुनिहार का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष बहुत ही सराहनीय रहा। जिसमें कोमल शर्मा ने 666 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान कृष्ण ने 657 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और जानवी ने 653 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं स्कूल की सलोनी ने 650 अंक लेकर चौथा स्थान व ध्रुव मेहता और रुमित ठाकुर ने 628 अंक लेकर संयुक्त रूप से पांचवा स्थान प्राप्त किया।
गणित विषय में ध्रुव मेहता, कृष्णा , हरमिंदर सिंह ने सर्वाधिक 100 अंक प्राप्त किए। साथ ही स्कूल के अंजलि ठाकुर, दिव्यांश, आयुष कश्यप, जान्वी, अन्नया ,हिमांशु जतिन चौहान, जितेन्दर कंवर, रुमित ठाकुर और शौर्य ठाकुर ने कंप्यूटर साइंस विषय मे 100 अंक प्राप्त किए। अन्य विषयों में इंग्लिश मे 99 , संस्कृत मे 99 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य पदम नाभम, स्कूल अध्यक्ष टी सी गर्ग, पी टी ए अध्यक्ष हेमंत शर्मा, उपाधय्श तारा शर्मा एवम सभी गणमान्य सद्सयों ने स्कूल की इस उपलब्धी पर सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी ।








