एसवीएन स्कूल बटोर घाटी में अलंकरण समारोह का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

29 मई 2023

एसवीएन स्कूल बटोर घाटी में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय चेयरमैन टीसी गर्ग व पुष्पा गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कक्षा चार से दसवीं तक के सभी विद्यार्थियों व प्रधानाचार्या सहित सभी अध्यापकों ने अपना वोट देकर हेड ब्वॉय और हेड गर्ल का चुनाव किया। सत्र 2023- 24 के लिए पूरी विद्यालय समिति का गठन किया गया। विद्यालय संबंधी सभी जिम्मेदारियां सौंपी गई।
कार्यक्रम में सबसे पहले मां सरस्वती की आराधना की गई। अतिथि की अनुमति से स्कूल समिति ने मशाल जलाकर एवं मार्च पास करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।स्कूल चेयरमैन टीसी गर्ग ने विद्यार्थियों को सैशे पहनाकर व वेजेस लगाकर सम्मानित किया ।
दिवेश ठाकुर को हेडब्वॉय ,मनीभा अरोड़ा को हेड गर्ल के रूप में चुना गया। एकता कल्चरल हैड ,निकिता एकेडमिक हैड, भव्य एक्टिविटी हेड ,आदित्य हेल्थ एंड हाइजीन हॉस्पिटैलिटी हेड, गौरव स्पोर्ट्स हेड ,निशिता व राजेश डिसिप्लिन हैड के रूप में चुने गए।
रूबी हाउस से अदिति व स्नेहा ,एमरेल्द हाउस से युक्ति व कनिष्क, टोपाज़ हाउस से योगिता व अतुल , सेफायर हाउस से आर्ची व शिवानी को चुना गया ।

सभी समिति सदस्यों ने कर्तव्य के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने की शपथ भी ली। कार्यक्रम के अंत में स्कूल चेयरमैन टीसी गर्ग ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए संदेश दिया कि सभी विद्यार्थी अपने – अपने दायित्वों का ईमानदारी व निष्ठा से पालन करें । विद्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखने व हर तरह से आगे बढ़ने के लिए अन्य विद्यार्थियो को भी एक – दूसरे का पूर्ण सहयोग करना होगा, तभी उनका सर्वागीण विकास संभव है। वहीं इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य उमा शर्मा ,विद्यालय निदेशक लुपीन गर्ग,विद्यालय अध्यापक व स्कूली छात्र छात्राओं सहित अभिभावक गण मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news