
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 अक्तूबर 2024
ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन अब इतना बढ़ चुका है कि लोग ऑनलाइन खरीदारी करना पसंद करते हैं जिसका सीधा असर सिर्फ सोलन के व्यापारियों पर ही नहीं बल्कि मेले में आने वाले व्यापारियों पर भी पढ़ रहा है।
वही मेले में मौजूद व्यापारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पहले लोग मेला देखने आते थे और व्यापारियों को उम्मीद होती थी कि लोग खरीददारी करेंगे लेकिन अब लोग सिर्फ घूमने के लिए ही आते हैं और खरीदारी नहीं करते साथ ही उन्होंने बाहर से आने वाले व्यापारियों पर भी आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि बाहर से आने वाले व्यापारी सस्ते दामों में सामान बेच जाते हैं जिससे स्थानीय लोगों से लोग खरीदारी नहीं करते उन्होंने मांग की है कि बाहर से आने वाले व्यापारियों पर रोक लगाई जाए जिससे कि हिमाचल में रहने वाले व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि हो सके।





