ऑपरेटरों पर सरकारी बैंकों और निजी फाइनेंस कंपनियों का 98 करोड़ रुपये का कर्ज

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

17 फरवरी 2023

एसीसी सीमेंट प्लांट बंद होने से बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा  बरमाणा के ऑपरेटरों की आमदनी बंद हो गई है। दो माह से सहकारी सभा की कार्यकारिणी इस विवाद को सुलझाने के लिए सरकार के साथ बैठकों की परंपरा को तो पूरा कर रही है वर्तमान में सभा के ऑपरेटरों पर सरकारी बैंकों और निजी फाइनेंस कंपनियों का 98 करोड़ रुपये का कर्ज है। ऑपरेटर जिन पेट्रोल पंपों से गाड़ियों में डीजल भरवाते थे, उनकी भी पांच करोड़ की देनदारी है। प्लांट बंद होने के बाद उम्मीद थी कि जल्द सरकार और बीडीटीएस इसका समाधान करेगी, लेकिन दो माह बाद भी मुद्दे को सुलझाया नहीं गया।

जीत राम गौतम की अध्यक्षता में कार्यकारिणी बनी थी। दो माह पहले बहुमत राकेश ठाकुर को बहुमत मिला और एक साल से पहले ही कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी बनाई गई। ऑपरेटरों को भरोसा था कि कार्यकारिणी के सदस्य उनकी लड़ाई हर स्तर पर लड़ेंगे, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। सरकार की मध्यस्थता के बाद भी अदाणी समूह अपनी शर्तों पर अड़ा है।
समस्या का समाधान न होने के कारण बीडीटीएस में गुटबाजी भी बढ़ती नजर आ रही है। कुछ ऑपरेटर चाहते हैं कि कार्यकारिणी कमेटियों का गठन करे और उन्हें बड़े आंदोलन का जिम्मा सौंपे। इसके लिए सबसे पहले एक्शन कमेटी का गठन आवश्यक है, लेकिन वर्तमान प्रधान इसके लिए तैयार नहीं हैं। बीडीटीएस के लचीले रवैये से ऑपरेटर परेशान हैं। उनका कहना है कि उन्हें कोई भी समाधान नहीं दिख रहा है। बरमाणा में जो लोग एक माह में एक लाख की कमाई करते थे, वे अब 100 रुपये कमाने के लिए भी तरस रहे हैं।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news