औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की 24 बोतलें,पुलिस ने किया मामला दर्ज जांच शुरू

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

2 मई 2023

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के अधीन दसोरामाजरा में पुलिस ने अवैध नशा तस्कर पर कार्रवाई की है आपको बता दें कि पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दसोरा माजरा के पास एक खोखे में एक बिहार का रहने वाला व्यक्ति अवैध शराब का धंधा करता है तो पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर रेड मारी तो खोके से पुलिस को अवैध शराब की 24 बोतलें बरामद हुई है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news