
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 मार्च 2023
अंतरिक्ष विज्ञान में अध्ययन कर रहीं जिला मंडी के करसोग क्षेत्र की महिमा गुप्ता को अंतरिक्ष अन्वेषण मिशन की टीम में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है। नासा में जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी की निदेशक नामी वैज्ञानिक डॉक्टर लॉरी लेशिन ने स्वयं महिमा को यह प्रस्ताव दिया है। महिमा की प्रतिभा से प्रभावित होकर डॉक्टर लेशिन एक कार्यक्रम के बहाने खुद महिमा से मिलीं। इस दौरान उन्होंने महिमा को अपने मिशन में शामिल करने का ऑफर दिया और कहा कि वह समर इंटर्नशिप के लिए टीम में शामिल हों।
भारत की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की कहानी से प्रेरणा लेकर बचपन में ही अंतरिक्ष विज्ञान में भविष्य बनाने बनाने का महिमा का फैसला अब साकार होने जा रहा है। बता दें कि अमेरिकी वैज्ञानिक डॉक्टर लॉरी लेशिन के मिशन तेजी से विकास के साथ अंतरिक्ष अन्वेषण में जुटे हैं। मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रहों के अध्ययन से जुड़े मिशन में नासा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी अंतरिक्ष यान और रोवर्स की भूमिका है।ब्रह्मांड में हमारे स्थान को समझने और पृथ्वी से परे जीवन की संभावना की तलाश में भी जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी मिशन हर ग्रह और सूर्य के लिए उड़ान भर चुका हैं। लॉरी लेशिन एक अकादमिक प्रशासक हैं जो नासा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के 10वें निदेशक के रूप में सेवारत हैं।
महिमा ने बताया कि नासा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के निदेशक डॉ. लॉरी लेशिन ने मेरे विश्वविद्यालय एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के परिसर का दौरा किया। मानवता को लाभ पहुंचाने के लिए स्पेस फ्रंटियर की खोज परियोजना के संबंध में महिमा की उनसे मुलाकात हुई। इस मौके पर महिमा गुप्ता ने अपनी परियोजनाओं के बारे में उनसे थोड़ी बातचीत की।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





