करसोग : तत्तापानी में मनाया गया उपमंडल स्तरीय मतदाता दिवस

करसोग,
उपमंडल स्तरीय मतदाता दिवस कार्यकम का आयोजन राजकिय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तत्तापानी में किया गया। कार्यकम में उप-मण्डलाधिकारी (ना०) एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी करसोग गौरव महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने नए पंजीकृत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वे अपने मत का उपयोग भावी निर्वाचनों में बिना किसी द्वेष, दबाव, और प्रलोभन के करें। इसके पश्चात्, मुख्य अतिथी द्वारा नए पंजीकृत मतदाताओं को वोटर कार्ड देकर सम्मनित किया गया।

एसडीएम ने मतदाताओं को निर्वाचन से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि प्रत्येक योग्य नागरिक स्वंय ऑनलाइन प्रक्रिया से अपना या जो मतदाता सूची में नहीं जुड़े है उनका पंजीकरण एवं शुद्धिकरण करवा सकते है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाता, वृद्ध मतदाता एवं ऐसे मतदाता जो किसी कारणवंश मतदान करने के लिए मतदान क्षेत्र नहीं पहुँच सकते, उनके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली विशेष सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गई आधुनिक सुविधाएं एवं गतिविधियां जैसे डाक सुविधा द्वारा वोटर कार्ड की प्राप्ति, मतदाता द्वारा ऑनलाईन शिकायत करवाना आदि के बारे में भी अवगत करवाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों
सभी पंजीकृत मतदाताओं, बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल अधिकारियों आदि को निर्वाचन में स्वतंत्र रूप से, निर्भीक होकर और किसी भी तरह के प्रलोभन में आए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई।

Share the news