कर्ज के बोझ तले दबी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जा सकते है सख्त निर्णय : सुक्खू

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

14 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह  ने कहा कि वे प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करना चाहते हैं कि कर्जे का बोझ लेकर आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। आने वाले समय में और भी कडे़ फैसले लेने होंगे। इसमें वे जनता का भी साथ चाहते हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद वे संसाधन बढ़ाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं और इन्हें विकसित कर रहे हैं।

सुक्खू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ओपीएस पर इस फैसले को लेते हुए कांग्रेस की नीति भी स्पष्ट थी और नीयत भी। सब समस्याओं के बावजूद वायदा पूरा किया गया है। इस बारे में अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई है। पहले डबल इंजन की सरकार थी, कुछ तो मिला होगा। भाजपा ने सत्ता का विकेंद्रीयकरण करके सत्ता सुख भोगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी ने भी कहा था कि जब पहली कैबिनेट होगी तो ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करेंगे। इसमें काफी अड़चनें आईं। अधिकारियों ने भी कहा कि आर्थिक तंगहाली में यह संभव नहीं हो सकता। लेकिन यह निर्णय लिया गया कि सामाजिक सुरक्षा को देखते हुए इसे लागू करना चाहिए।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news