कसौली इंटरनेशनल पब्लि क स्कूल सनवारा में सी.बी.एस.ई. की छात्र वर्ग की हर श्रेणी की नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता|

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

23 अक्टूबर 2024

कसौली इंटरनेशनल पब्लि क स्कूल सनवारा(किप्स) में सी.बी.एस.ई. की छात्र वर्ग की हर श्रेणी की नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता 21 अक्तूबर 2024 सोमवार से 25 अक्तूबर 2024 शुक्रवार तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश की 65 टीमें भाग ले रही हैं।

23अक्तूबर 2024 बुधवार को खेल के तीसरे दिन खेले गए कुछ प्रमुख मैचों में अंडर 19 श्रेणी में विकास रेज़ीडेन्शियल स्कूल ओड़िशा, डी. ए. वी. बहल स्कूल तमिलनाडु, फेलोशिप मिशन स्कूल जयपुर, डी. पी. एस. गिरिध और डिफेन्स करियर एकेडमी ने जीत दर्ज़ की। अंडर 17 श्रेणी में संजीवनी इंटरनेशनल स्कूल, एस. के. इंटरनेशनल स्कूल, मॉर्डन इंडियन स्कूल कतर और इंडियन स्कूल अल वादी कबीर ने विजय प्राप्त की। अंडर 14 श्रेणी में न्यू होरीज़ोन स्कूल, देव स्पोर्ट्स पब्लिक स्कूल बसवार, प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट, शाह सतनाम जी स्कूल सिरसा और एम. एच. पब्लिक स्कूल ने जीत हासिल की। अभी तक लीग मैच खेले जा रहे हैं और इनके बाद नॉक आउट मैच खेले जाएँगे।विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद व उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने पराजित होकर लौटने वाली टीमों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए तथा जीतकर अगले राउंड में पहुँचने वाली टीमों को प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएँ दीं ।

Share the news