कसौली के मशहूर हनुमान मंदिर मंकी प्वाइंट तक जाने वाली साढ़े चार किलोमीटर सड़क की हालत खस्ता

#खबर अभी अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 फरवरी 2023

 कसौली के मशहूर हनुमान मंदिर मंकी प्वाइंट तक जाने वाली साढ़े चार किलोमीटर सड़क की हालत खस्ता है। यह संपर्क मार्ग कसौली चर्च से शुरू होकर मंकी प्वाइंट तक जाता है। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी आती है। स्थानीय लोगों की मानें तो बीते कई वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई। इसमें गड्ढों को अभी तक नहीं भरा गया है। साथ ही टारिंग का कार्य भी नहीं हुआ। इस सड़क पर वाहनों को हिचकोले खाकर चलना पड़ता है।रोजाना कसौली में हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।
इसमें अधिकांश पर्यटक मंकी प्वाइंट को देखने के लिए जाते हैं, मगर सड़क की हालत खराब होने के कारण उन्हें भारी परेशानी आती है। मंकी प्वाइंट ऐसी जगह पर स्थित है, जहां से चंडीगढ़, कालका, धर्मपुर, बड़ोग, जतोग समेत आसपास का काफी क्षेत्र दिखाई पड़ता है। ऐसे में यहां पर पर्यटक पहुंचते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि इस सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि यहां पर पर्यटकों और उन्हें कोई परेशानी न आए।

#खबर अभी अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news