शुक्रवार को काँगड़ा के साथ रिहालपुरा गांव पंचायत जोगीपुर वार्ड नं 8 नारी एकता संगठन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन के नैशनल कॉर्डिनेटर संदीप चौधरी व स्टेट कॉर्डिनेटर पूजन भंडारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को नारी संगठन एकता ग्रुप को किस तरह से सुदृढ़ किया जाता है ओर कैसे काम किया जाता हैं उसके बारे में नैशनल कोऑर्डिनेटर संदीप चौधरी द्वारा जानकारी मुहैया करवाई गई। स्टेट कोआर्डिनेटर पूजन भंडारी ने बेटियां फाउंडेशन के कार्यक्रमों बारे जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ ज्योत्स्ना जैन व एमडी प्रांजल जैन के द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के माध्यम से आम जनमानस को कैसे लाभांवित किया जाए। नारी एकता संगठन के मुख्य संयोजक कश्मीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ग्रुप को संगठित करने का एकमात्र हम सब का उद्देश्य है कि ग्रामीण स्तर पर हम एक दूसरे कि किस तरह से सहायता कर सकते हैं और संगठन अगर एकजुटता के साथ काम करता है तो समाज में एक नए आयाम स्थापित कर सकता है और स्वरोजगार के कई साधनों के साथ महिलाओं को सशक्त करने में अपना अहम योगदान अदा कर सकता है इस अवसर पर संगठन की सभी महिलाओं ने अपने सहमति जताते हुए कहा कि हम पूरे इमानदारी और लगन मेहनत के साथ नारी एकता संगठन को चलाने में अपना योगदान अदा करेंगे और संगठन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की मदद भी करेंगे अति शीघ्र नारी एकता संगठन कांगड़ा में एक अलग पहचान के साथ उबर कर सामने आएगा। कार्यक्रम के अंत में बेटियाँ फाउंडेशन की और से नारी एकता संगठन को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन नेशनल कोऑर्डिनेटर संदीप चौधरी, स्टेट कोऑर्डिनेटर पूजन भंडारी, नारी एकता संगठन मुख्य संयोजक कश्मीर सिंह, सुनीता देवी , सीमा देवी , वीना देवी , अंजू देवी, मंजू देवी, सुषमा देवी , मोनू , उषा, रंजना , बिनता, रंजना , सरोज , अनिता , विनता देवी , सुकन्या, बेवी, वार्ड पंच सीमा देवी इत्यादि लगभग 40 से अधिक महिलाएं उपस्थित रही ।