काँगड़ा गग्गल एयरपोर्ट : सरकार के बाद निजी व्यवसायी भी देने लगे कई तरह के प्रस्ताव

#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*

21 सितंबर 2024

सुक्खू सरकार का कांगड़ा के लिए सबसे ड्रीम प्रोजेक्ट तहत जल्द सिरे चढऩे वाला है। प्रोजेक्ट में सबसे बड़ा काम इस समय प्रभावितों कका पुनस्र्थापन है और सरकार दिन-रात इस पर काम भी कर रही है। प्रभावितों के पुनर्वास के लिए अब तक 547 कनाल भूमि का चयन हो चुका है। और सरकार ने प्रभावितों को जो पैकेज ऑफर किया है वह अब का सर्वश्रेष्ठ पैकेज है। आठ मरले जमीन,प्लान लेने या स्वयं भूमि लेकर बसने की छूट, भूमि न लेने वालों के लिए एक मुश्त मुआवजा समेत जमीन का अच्छा खासा धन, मकान-व्यावसायिक परिसर का बेहतरीन मुआवज मिलेगा। साथ ही कुछ निजी क्षेत्र भी इन विस्थापितों को नई जगह बसाने के लिए अपने स्तर पर ऑफर देने लगा है।

ऐसा ही ऑफर एक पोस्टर के जरिए इन दिनों लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस पोस्टर में नगरोटा बगवां शहर का पता है, जिसमें दावा किया गया है कि बलधर रोड पर शॉपिंग कांप्लैक्स तैयार है, जिसमें सुविधाओं से लैस कई दुकानें लोगों को किराए पर दी जाएंगी। इसमें जमीन मुहैया करवाने का दावा भी किया गया है, जिससे विस्थापित लोग एक जगह रहकर कारोबार भी कर सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर से विस्थापितों के लिए इस ऑफर के पीछे भले ही निवेशक के आर्थिक हित हैं, लेकिन विस्थापन कितना चुनौती और दर्दभरा होता है, कम से कम इसकी जरूरत निजी क्षेत्र ने तो समझी। अब एयरपोर्ट का सरकारी पहलू देखते हैं। सरकारी दावों के अनुसार एयरपोर्ट भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनव्र्यस्थापन के तहत विस्थापितों को बसाने के लिए 15 हेक्टेयर के करीब भूमि को चिह्नित किया गया है।

Share the news