
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
14 जनवरी 2023

प्रतिभा सिंह ने कांगड़ा के सभी पदाधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 17 जनवरी को प्रतिभा सिंह इंदौरा में तैयारियों की समीक्षा करेंगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल के इंदौरा में प्रवेश करेगी। पहले यह 19 जनवरी को प्रस्तावित थी। मगर, अब इसमें बदलाव किया गया है।
पंजाब प्रांत से भारत जोड़ो यात्रा सीधे हिमाचल के इंदौरा पहुंचेगी। यहां से पठानकोट के लिए रवाना होगी। पठानकोट होते हुए भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। हिमाचल में भारत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस नेता उत्साहित हैं। इसके लिए अधिक संख्या में कार्यकर्ता जुटाने की अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री, विधायक भी शामिल होंगे। दीगर रहे कि भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। इसके जरिए राहुल गांधी के संदेश को प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर व घर-घर पहुंचाने का काम होगा।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





