
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
23 अप्रैल 2023
कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा सोलन द्वारा रविवार को कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रधान विक्रम शर्मा व सचिव सुरजीत राणा की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान बैठक में संस्था के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा के प्रधान विक्रम ने बताया जल्द ही मुफ्त स्वास्थ्य की जांच व दवा का वितरण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि शिविर में जांच प्रथम आवत-प्रथम पावत के आधार पर होगी। इस शिविर में शहरवासी परामर्श के लिए आ सकते हैं।
उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यो को प्रोत्साहित कर समाज सेवा करना है, जिसके लिए समिति का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न सामाजिक कार्यों के साथ समाज सेवा के भी कई कार्य किए जाएंगे। प्रधान विक्रम शर्मा ने बताया कि समाज के उत्थान व समाज सेवा के लिए भी समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ में वस्त्रदान, अन्नदान व शिक्षा दान के लिए प्लानिंग तैयार की जा रही है। इस प्लानिंग के तहत ही आर्थिक रूप से कमजोर असहायों को शिक्षा के लिए सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान धनीराम, खेमचंद शर्मा, कंस राज शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर आदित्य ठाकुर , सुरेश कुमारी ,मोहिनी सूद, बीडी राणा, मुकेश शर्मा, किशोरीलाल ,सुभाष शर्मा, डीडी सूद, आदेश कटोच ,रवि राणा ,रमेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे ।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





