
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
8 मई 2023

कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा के सौजन्य से शेल्बी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल द्वारा मैत्री सभा के सभागार में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया ।
आयोजित शिविर के दौरान लगभग 100 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया।शिविर सुबह 10 बजे से 3 बजे तक चला !
इस दौरान चिकित्सकों ने पहुंचकर लोगों को निशुल्क परामर्श और सलाह दी इस चिकित्सा शिविर में हृदय रोग, हड्डी व जोड़ से संबंधित रोग,जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञों द्वारा शहरवासियों को बेहतरीन सुविधाएं दी गई
कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा के प्रधान विक्रम राज शर्मा व महासचिव सुरजीत राणा बताया कि मैत्री सभा द्वारा समय-समय पर धार्मिक सामाजिक कार्य आयोजित किए जाते हैं| इस दौरान
डॉ अजय बाबरी ,डॉ मनीष ,डॉ मोहित वालिया, डॉ हरवीर कौर सहित कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे|
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





