#कांग्रेस की सरकार बनने पर शामती बाईपास की  करवाई जाएगी विजिलेंस जांच |*

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 10 अक्टूबर 2022

#कांग्रेस की सरकार बनने पर शामती बाईपास की  करवाई जाएगी विजिलेंस जांच |*

Solan MLA Col. Shandil assures to call vigilance inquiry if congress government comes to power

सोलन विधायक डॉ. धनीराम शांडिल ने आरोप लगाया कि उनके विकास कार्यों को भाजपा जानबूझ कर पूरा नहीं कर रही है। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने अपने विस क्षेत्र में 480 करोड़ के विकास कार्य करवाए हैं।
कांग्रेस की सरकार बनने पर 26 करोड़ की लागत से बने शामती बाईपास की विजिलेंस जांच करवाई जाएगी। यह बात उन्होंने रविवार को सोलन में आयोजित प्रेस वर्ता के दौरान कही।

उन्होंने 2012 से 2017 के विकास पर पुस्तिका जारी कर बताया कि इस अवधि में सोलन विधानसभा क्षेत्र में 463 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जो पुस्तक में लिखित तौर पर मौजूद हैं। इसके अलावा पिछले पांच वर्षों में भी वह 17.5 करोड़ विकास कार्यों के लिए दे चुके हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उनके विकास कार्यों को जानबूझ कर पूरा नहीं कर रही है। इनमें कोठी देवरा का स्कूल, चंबाघाट के लिए पैदल मार्ग इत्यादि शामिल हैं। उनके ड्रीम प्रोजेक्ट शामती बाईपास के घटिया निर्माण पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वह इस सड़क की विजिलेंस जांच करवाएंगे।
उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की शिमला संसदीय क्षेत्र की विशाल रैली की जा रही है। इस रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद जोश है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news