कांग्रेस के छह बागी विधायक भाजपा में शामिल, शाम को पहुंचाए जाएंगे शिमला

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

23 मार्च 2024

अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के बागी छह विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी भाजपा में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अयोग्य ठहराए इन विधायकों की गुरुवार रात भाजपा हाईकमान के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी थी।  बैठक में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल मौजूद थे। बागी विधायकों ने भाजपा से बातचीत के लिए राणा को अधिकृत किया।

Himachal Politics: Six Congress rebel mlas , three independents join BJP

पार्टी सूत्रों के अनुसार मुलाकात में अयोग्य घोषित विधायकों की सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापसी, भाजपा में ज्वाइनिंग और भविष्य की सियासत को लेकर गहन चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा जल्द लोकसभा चुनाव के लिए कांगड़ा व मंडी और विधानसभा उपचुनाव के लिए छह प्रत्याशी घोषित कर सकती है।  इस बारे में राजेंद्र राणा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मुलाकात के बाद सबकुछ तय हो गया।  विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस लेने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। वहीं, तीन निर्दलियों के भी जल्द  भाजपा का दामन थामने के आसार हैं। जयराम ठाकुर निर्दलियों को लेकर नई दिल्ली गए थे। आज शाम को 7:00 बजे सभी शिमला लाए जाएंगे। भाजपा की ऐसी योजना है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायक पीटरहॉफ शिमला पहुंचाए जाएंगे।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news