
#खबर अभी अभी बद्दी ब्यूरो*
9 अगस्त 2024
परमजीत सिंह पम्मी ने कांग्रेस के सीपीएस रामकुमार चौधरी पर लगाए आरोप कहा जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार में मैंने विधायक होने के नाते दून विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में BBNDA के माध्यम से रिकॉर्ड तोड़ विकास करवाया था पर
विधायक ने बद्दी ट्रक यूनियन के पास अपनी पर्सनल बिल्डिंग के पास पुल लगाने के लिए BBNDA से 23 लाख 40 हजार 430 रूपये का टेंडर करवाया है। टेंडर में बताया जा रहा है की ये पुल ट्रक यूनियन की गाड़ियों के लिए लगाना है जो कि बिल्कुल झूठ है। क्येंकि 20 मीटर आगे ट्रक यूनियन कि पार्किंग के लिए पुलिआ लगी हुई है। दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता बोलते हैं कि विकास के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं।





