

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
03 नवंबर 2022
परवाणू कांग्रेस ने तेज़ किया चुनाव प्रचार – कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए सेक्टर 1 & 3, शांत विहार, रेहड़ी मार्केट, होल सेल मार्केट व साथ लगते क्षेत्रों में जा कर मांगे वोट –
कांग्रेस के विज़न व कामों के नाम पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोगों से कर रहे वोट की अपील
परवाणू में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार में तेज़ी लाते हुए बुधवार को सेक्टर एक, शांत विहार, रेहड़ी मार्केट, होल सेल मार्केट व साथ लगते क्षेत्रों में अपना चुनावी प्रचार शुरू करते हुए सभी से मिल व डोर टू डोर चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की – बता दें अबकी बार कसौली विधानसभा की सीट जिस प्रकार हॉट सीट बनी हुई है उसी को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता एक जुट होकर इस बार परिस्थिति बदलने व विनोद सुल्तानपुरी को जीत का सेहरा पहनाने में पूरे तन मन धन से जुटे हुए हैं |
इस अवसर पर भाजपा को छोड़ कांग्रेस में आये महेश शर्मा ने भी चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई | इस दौरान चुनाव प्रचार स्मिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश शर्मा, परवाणू शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष रविंदर गर्ग व जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को जनसंपर्क व वोट अपील के लिए अपने साथ कई नामी कांग्रेस नेता मैदान में उतारे | सभी कोंग्रेसी नेता व कार्यकर्ता अपने प्रतिनिधि के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं – कांग्रेस अपने उम्मीदवार के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटि है परंतु इस समय मुकाबला त्रिकोणीय तो हुआ ही है लेकिन कसौली से तीन अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं उन्हें भी नज़र अंदाज़ करना उचित नहीं होगा और यह बात कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भली भाँति जानते हैं, अब देखना दिलचस्प होगा की कौन कसौली विधानसभा क्षेत्र से जीत का परचम लहराता है –
इस दौरान चुनाव प्रचार स्मिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर दास शर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर गर्ग, जिला सोलन उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनियां शर्मा, हरीश आज़ाद, वेद प्रकाश वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश बैरी, पार्षद लखविंदर सिंह, संजय यादव, चंद्रावती, महेश शर्मा व अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे





