#कांग्रेस ने देश व हिमाचल का विकास नहीं किया – भूपेन्द्र यादव

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

30 अक्टूबर 2022

देश और हिमाचल में लम्बे समय काबिज रही कांग्रेस ने न देश का विकास किया न हिमाचल का वह केवल भ्रष्टाचार और कुशासन का प्रतिक बनी रही। यह आरोप केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मन्त्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को आयोजित भाजपा की चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले आठ और पांच सालों में हिमाचल में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल में अभूतपूर्व विकास किया है। गरीब और पिछड़े वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई।

केंद्र सरकार ने कोरोना जैसे आपात समय में देश में वेक्सिन बनाई और लोगों के जीवन की रक्षा की। इसमें हिमाचल शत प्रतिशत वेक्सिन लगाने वाला पहला प्रदेश बना। शिक्षा के क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में हिमाचल अग्रणी राज्य बना है जिसका श्रेय केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को जाता है। उन्होंने कहा कि अपने कार्य के दम पर भाजपा सरकार हिमाचल में रिवाज बदलेगी ।

यादव ने रविवार को सोलन और सिरमौर जिले में तीन चुनावी जनसभा को संबोधित किया। वह रविवार की अंतिम जनसभा में सांय करीब 20 मिनट के अल्प समय को रुके और उसके बाद दिल्ली को रवाना हुए । यह जानकारी सोलन मंडल के मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने दी।

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

Share the news