कांग्रेस ने फूट , डिप्टी मेयर नाराज : डेजी

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

16 मई 2023

भाजपा शिमला जिला की प्रभारी डेजी ठाकुर ने कहा कि नगर निगम शिमला में आज कांग्रेस के मेयर और डिप्टी मेयर का चयन हुआ, इसमें भी कांग्रेस पार्टी के अंदर फूट साफ दिखाई दी जब डिप्टी मेयर ने स्वयं ही कार्यभार संभालने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से साफ दिखाई देता है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। डिप्टी मेयर ने अपना रोष जनता के बीच स्पष्ट रूप से प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी झूठी गरंटिया देकर सत्ता में आई है, उसी प्रकार से केवल चुनावों को प्रभावित करके नगर निगम में कांग्रेस पार्टी ने अपना परचम लहराया है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news