कांग्रेस सरकार द्वारा 620 से अधिक सरकारी दफ्तरों को बंद करने के विरोध में भाजपा ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

15 फरवरी 2023

कांग्रेस सरकार द्वारा 620 से अधिक सरकारी दफ्तरों को बंद करने के विरोध में प्रदेश भाजपा ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने थुनाग में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों की सहूलियत के लिए उपमंडल, तहसील, खंड विकास कार्यालय समेत कई संस्थान खोले थे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही बदले की भावना से काम किया जा रहा है।इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुक्खू सरकार ने बंद किए गए सभी दफ्तरों को दोबारा नहीं खोला तो सड़कों पद धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news