कानून व्यवस्था को तोड़ा तो सरकार करेगी कार्रवाई : सुखविंद्र सिंह

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

6 सितंबर 2024

CM Sukhvinder Singh Sukhu reaction on the mosque dispute in Sanjauli Shimla

शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सभी नागरिक एक समान हैं, सभी धर्मों का सम्मान है। जो भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेगा, सरकार उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। कानून व्यवस्था को हाथ में लेने का किसी के पास कोई अधिकार नहीं है। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक हो, उसका हम सम्मान करते हैं, लेकिन कानून व्यवस्था को तोड़ने की इजाजत न तो किसी राजनेता को है और न ही राजनेता के समर्थक को। संजौली विवाद का क्या कारण रहा, क्यों विवाद बढ़ रहा है, इस पर सरकार ने गहनता से विचार किया है। शहरी विकास मंत्री इस पर बयान दे चुके हैं। हिमाचल में आने वाला हर आदमी कानून से बंधा है और हमारे सभी साथी भी कानून से बंधे हैं।

समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने संजौली बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संजौली चौक से ढली टनल और यहां से वापस संजौली चौक पर लोगों ने एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के कारण दोपहर करीब डेढ़ घंटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा

दोपहर में बड़ी संख्या में लोग संजौली चौक पर एकत्रित हुए। इसके बाद बाजार में विरोध रैली निकाली गई। इस दौरान पुलिस ने धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया था। सबसे पहले सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए ढली टनल की ओर रवाना हुए। इसके बाद दोबारा संजौली चौक पर पहुंचे। संजौली चौक लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर दो दिनों में अवैध निर्माण नहीं तोड़ा तो वे हजारों की संख्या में एकत्रित होकर दोबारा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।

Share the news