#कामकाज पर लौटने वालों की संख्या बढ़ी |एचआरटीसी को चलानी पड़ी बिलासपुर से 12 अतिरिक्त बसें *

#कामकाज पर लौटने वालों की संख्या बढ़ी |एचआरटीसी को चलानी पड़ी बिलासपुर से 12 अतिरिक्त बसें *

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 27 अक्टूबर 2022

बिलासपुर। दिवाली के बाद कामकाज पर लौटने वाले लोगों की संख्या बढ़ चुकी है। बुधवार को बस अड्डा बिलासपुर में यात्रियों का जमावड़ा नजर आया। सबसे ज्यादा भीड़ चंडीगढ़ और बद्दी रूट पर नजर आई। दोनों जगह के लिए एचआरटीसी को बिलासपुर डिपो से 12 अतिरिक्त बसें चलानी पड़ी।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से नौकरी और कारोबार के चक्कर में लोग बद्दी, नालागढ़, चंडीगढ़ और दिल्ली आदि नगरों में भी रहते हैं। दिवाली अहम पर्व होने के कारण बाहरी राज्यों में नौकरी और कारोबार करने वाले बहुत से लोग अपने घरों को आए थे। अब इन लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह स्थिति हर साल नजर आती है। इस बार भी वैसी ही स्थिति नजर आई।

वहीं, बिलासपुर से होकर शिमला, दिल्ली, बद्दी और चंडीगढ़ जाने वाली अन्य डिपो की बसें भी भड़ी नजर आई। उधर, बिलासपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि डिमांड के अनुसार अतिरिक्त बसें भेजी जा रही है। बुधवार को बद्दी और चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बसें भेजी गई। इन रूटों से निगम को कितनी कमाई होगी, इसकी गणना बाद में की जाएगी। आगे भी डिमांड के अनुसार अतिरिक्त बसें भेजी जाएगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news