कारगिल विजय दिवस की 24वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह किया गया आयोजित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26  जुलाई 2023

कारगिल विजय दिवस की 24वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के अदम्य योगदान के याद करते हुए, व पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने के लिए ग्राम पंचायत हाटकोट में सम्मान समारोह सहायक आयुक्त (वि०) एवं खंड विकास अधिकारी कुनिहार कुलवंत सिंह पोटन की उपस्थिति मे आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जगदीश अत्री ने की ।जिसमें पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र तंवर उप प्रधानरोहित जोशी, व वार्ड सदस्य, पंचायत निरीक्षक, कनिष्ठ अभियंता पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के प्रमुख पात्र 9 पूर्व सैनिकों ने इस विजय दिवस समारोह में भाग लिया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व प्रधान हाटकोट और अन्य लोगों ने राष्ट्र निर्माण व सुरक्षा में भारतीय सेना के अविस्मरनीय योगदान को स्मरण किया गया तथा तथा कारगिल विजय के योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि ने सभी को शपथ दिलवाई । इस मौके पर 9पूर्व सैनिकों को शाल टोपी देकर सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव भी सांझा किए

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news