#कालका-शिमला एनएच पर कंडाघाट के समीप सेब से लदा ट्रक पलटा कलीनर की मौत | चालक घायल हो गया।*

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 अक्टूबर 2022

#कालका-शिमला एनएच पर कंडाघाट के समीप सेब से लदा ट्रक पलटा, कलीनर की मौत | चालक  घायल हो गया।  *

Apple loaded truck rolls down one died and other seriously injured in Kandaght

सोलन/कंडाघाट। कालका-शिमला एनएच पर कंडाघाट के समीप एक सेब से लद्दा ट्रक सड़क से पलट गया। इसमें सवार क्लीनर की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर घायल हो गया। हादसा देर रात पेश आया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
यहां पर ट्रक कलीनर को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घायल ट्रक चालक दिलशाद पुत्र यामीन निवासी साबरी कालौनी हकीमपुरा रोड गांव व डाकघर चरथावल जिला मुज्जफरनगर ने पुलिस को बयान दिया है कि शनिवार को वह नारकंडा से सेब लोड कर मुंगेर बिहार के लिए निकला था।

जब देर रात करीब 1:00 बजे वह कंडाघाट के समीप पहुंचा तो सामने से एक टैंकर आया और उसके ट्रक से टकरा गया। इस कारण वह ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
इस बीच चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली जबकि क्लीनर राहुल ट्रक समेत खाई में गिर गया। उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।
उधर, एएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news