कालका-शिमला एनएच पर शमलेच के समीप गिरी चट्टानें, रास्ता हुआ बंद

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

18 मार्च 2024

Rocks fell near Shamlech on Kalka-Shimla NH

कालका शिमला नेशनल हाईवे पांच पर बड़ोग बायपास के एक निजी होटल के समीप सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरी। इसके चलते बायपास पर कुमारहट्टी से सोलन की ओर वाहनों की आवाजाही बंद है। इन वाहनों को कुमारहट्टी-बड़ोग-सोलन सड़क से डायवर्ट किया गया है।

भूस्खलन करीब 7:30 बजे हुआ। गनीमत यह रही कि जिस दौरान सड़क पर पत्थर गिरने शुरू हुए उस दौरान कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा होने से भी टला है। हालांकि वाहनों के मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें सड़क बंद दिखाई दी। इससे मौके पर जाम की समस्या भी बनी।

कई वाहन चालकों को वापस आना पड़ा और फिर कुमारहट्टी-बड़ोग-सोलन सड़क से सोलन जाना पड़ा। इससे कई किलोमीटर चालक वापस आए। वहीं भूस्खलन की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को भी भूस्खलन के बारे बताया गया और तुरंत बायपास पर चट्टानों को हटाने के बाद आवाजाही सुचारू करने के लिए कहा गया है।

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

Share the news