
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
25 मार्च 2023
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कथेड़ में पहला क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कथेड़ में नवनिर्मित क्षेत्रीय अस्पताल के साथ जगह का चयन कर लिया है। सेंटर में अलग से लेबोरेटरी भी तैयार की जाएगी। क्रिटिकल केयर सेंटर का भवन तैयार करने के लिए आंकलन करने को भी कहा है ताकि जल्द इस पर अनुमति लेकर कार्य शुरू करवाया जा सके। बताया जा रहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की निर्देशों के अनुसार क्रिटिकल केयर सेंटर को तैयार किया जाएगा। इसमें ऑक्सीजन समेत अन्य आवश्यक उपकरणों की भी सुविधा मिल सकेगी। यह वार्ड कोरोना जैसी महामारी में अधिक काम आएगा और मरीजों को महामारी के दौरान परेशान नहीं होना पड़ेगा।
अभी तक कालका-शिमला हाईवे पर ऐसा कोई सेंटर नहीं है जहां पर मरीजों को अन्य से अलग रखा जा सके। इससे मरीजों को अधिक परेशानी आती थी। एनएच पांच पर शहर के साथ लगते कथेड़ में क्षेत्रीय अस्पताल का निर्माण कार्य चला हुआ है। भवन निर्माण के दौरान 1.5 बीघा जमीन निर्धारित ड्राइंग में बच गई है। अब इस भूमि का चयन क्रिटिकल केयर वार्ड के लिए किया गया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





