
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
7 मार्च 2023
मंगलवार को धर्मपुर में एक इनोवा गाड़ी ने सुबह 9 बजे के करीब, कालका शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 के किनारे एक तेज रफ्तार इनोवा टैक्सी ने सड़क के किनारे चल रहे करीब 7 से 9 मजदूरों को कुचल दिया गया है। जिसमें करीब 5-6 मजदूरों की मृत्यु होना ज्ञात हुआ है। मृतकों तथा घायलों को आरएच सोलन व सी एस सी धर्मपुर का ले जाया गया।
आपको बता दे की इनमें से करीब 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है तथा इनोवा गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गयाहै साथ ही धर्मपुर पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





