किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सबसे बड़ी सुरंग से आज यातायात होगा शुरू

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 मई 2023

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सबसे बड़ी और अंत में बनकर तैयार हुई सुरंग से शनिवार को यातायात शुरू कर दिया जाएगा। ट्रायल के तौर पर छोटे वाहनों के लिए 1,800 मीटर लंबी कैंचीमोड़ सुरंग शुरू की जा रही है। इसके भीतर सफाई कार्य और उपकरण लगाने का काम पूरा हो चुका है। वहीं, सुरंग के दोनों छोर पर टारिंग का काम भी पूरा हो गया है। बता दें कि इस फोरलेन पर पांच सुरंगें बनीं हैं। चार पहले ही यातायात के लिए खोल दी गई हैं। कैंचीमोड़ सुरंग छोटे वाहनों के लिए शुरू होने से पर्यटकों को सबसे अधिक फायदा होगा।

Traffic start from the biggest tunnel of Kiratpur-Nerchowk fourlane today

पर्यटक वाहन अब सीधे किरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे पहले फोरलेन की सुविधा जकातखाना से ही मिल रही थी। जकातखाना पहुंचने के लिए पुराने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय मार्ग से पंजपीरी संपर्क मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ रहा था। छोटे वाहनों को अब इस फेर से छुटकारा मिल जाएगा। हालांकि सुरंग नंबर एक कैंचीमोड़ से सुरंग नंबर दो थापना के बीच फोरलेन एक तरफ डबललेन पर ही चलेगा। इन दोनों सुरंग के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे फोरलेन पर अभी निर्माण कार्य जारी है।

वाहन पूरे फोरलेन का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसलिए कैंचीमोड़ सुरंग के डबललेन से वाहनों की आवाजाही होगी। 15 जून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी इस फोरलेन का उद्घाटन कर सकते हैं। कैंचीमोड़ सुरंग में ऑक्सीजन सहित अन्य गैसों की मात्रा जानने वाले सेंसर लगाए गए हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news