किराए के कमरे में मृत मिला बिलासपुर जिले का श्यामलाल, कीट विज्ञान विभाग में था कार्यरत

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 मई 2023

सोलन जिले के नौणी विश्वविद्यालय के गेट के सामने अशोक वर्मा के किराए के मकान में एक आउटसोर्स कर्मचारी का शव मिला मिला है आपको बता दे की नौणी में आउट सोर्स कर्मचारी श्याम लाल जो कि कीट विज्ञान विभाग में कार्यरत था। श्याम लाल बिलासपुर जिले का रहने वाला था और वह नौणी विश्वविद्यालय में कार्यरत था। और वह किराए के मकान में रह रहा था और कमरा अन्दर से बन्द था ।

नौणी विश्वविधालय के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच पर दरवाजे को तोड़ दिया तब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह चारपाई पर पडा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छान बीन शुरू कर दी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news