
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 अप्रैल 2023
एक ओर जहां सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा लगातार गरंटीया पूरी करने को लेकर तवज्जो दी जा रही है और कभी महिलाओं को 1500 और सरकारी कर्मचारियों को पेंशन देने की बात कही जा रही है। लेकिन सुक्खू सरकार किसानों बागवान से किए गए वादे पर अभी तक खरी नहीं उतरी है एक और जहां कांग्रेस सरकार ने किसानों से गोबर खरीदने और फलों की कीमत तय करने को लेकर जो गरंटिया दी थी वह अभी तक पूरी नहीं हुई है।
रणदीप ठाकुर से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गरीब परिवार से हैं और अभी तक उनके द्वारा लिए गए निर्णय बेहतरीन है लेकिन अभी तक किसान और बागवानों के लिए कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है एक और जहां दूध और गोबर खरीदने की बात कही गई थी जिसको लेकर अभी तक कोई भी कार्य नहीं किया गया है उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों और बागवानों के पक्ष में जल्द ही निर्णय लिया जाए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





