
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
7 अगस्त 2023
कुनिहार स्थित भारतीय राज्य पैन्शन संघ के वरिष्ठ नागरिको ने प्रदेश संघ के महा मंत्री इन्दर पाल शर्मा ने आयोजित प्रेस वार्ता मे सरकार द्वारा आर्की अस्पताल के लिये 7 एमडी डॉक्टर दिये जबकि कुनिहार अस्पताल के लिए एक भी एम्ं,डी नही दिया गया। जब की संघ ने इस विषय को लेकर स्थानीय विधायक व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी से 2 बार प्रतिनिधि मंडल ने मिल कर यहा के लिए एक एमड़ी की मांग की थी तथा उन्हे 24अप्रैल को पत्र लिखा था जिसका आज तक जबाब तक नही दिया गया है।
इस समय कुनिहार अस्पताल मे कोई भी एम डी नहीं है केवल एक सर्जन थी वो भी 6माह के प्रसूती अवकाश पर है जब की इस इस अस्पताल मे आस पास की करीब 15पंचायतो से हर रोज सैकड़ो मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगो मे भारी रोष है। शर्मा ने कहा कि यहा के जल शक्ती विभाग के उपमंडल को डीनोटिफाइड कर दिया, वही उप तहसील कार्यलय के भवन के निर्माण कार्य को अभी तक शुरु नही किया जा रहा है जबकि उसकी सभी औपचारिक्ताएं और करीब 60लाख का बजट लो,नी,वी,को दिया जा चुका है। इससे लगता है कि वर्तमान सरकार कुनिहार क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रही है। इस अवसर पर राम स्वरूप तंवर,ओम प्रकाश गर्ग, जगदीश चंदेल, श्यामा नंद, सतपाल, सोहन लाल, गोपाल, कृष्ण, हरि दास, शेर सिंह, धर्म सिंह, गोपाल शर्मा, ओम प्रकाश राणा, सुशील कुमार, सोहन लाल,ठाकुर दत, हरनाम, सहित अन्य वरिस्ठ नागरिक उपस्थित रहे ।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





