
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 नवम्बर 2024
कुनिहार को नगर पंचायत बनाने के विरोध में आज तालाब शिव मंदिर के निकट एक महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें कुनिहार की तीनों पंचायतें कुनिहार, कोठी, व हाटकोट से सैकड़ो लोगों ने इस महापंचायत में हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्ष्ता कुनिहार विकास सभा के प्रधान गोपाल पंवर ने की। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि कल 29 नवंबर को कुनिहार को नगर पंचायत बनाने के विरोध स्वरूप कुनिहार का बाजार 2 बजे से लेकर 8 बजे तक बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो कुनिहार के लोगों पर नगर पंचायत का ठीकरा फोड़ा है। व कतई सहन नही होगा। कुनिहार को तोड़ने का जो प्रयास कुछ लोगों द्वारा किया गया है उसका खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि नगर पंचायत कुनिहार के गठन बारे मात्र 36 घंटों में स्थानीय राजस्व अधिकारियों ,ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों पर दवाब बनाकर आनन-फानन में रविवार के दिन भी कार्यालय खुलवाकर जल्दबाजी में सर्वे करवाया गया है, जोकि त्रुटिपूर्ण है। ग्राम पंचायत कुनिहार हाटकोट व कोठी का जो भाग अधिसूचित नगर पंचायत कुनिहार में सम्मिलित किया गया है उसमें अधिकतर कृषि होती है। उन स्थानों को नगर पंचायत मे लिया जाना गलत है। तीनों पंचायतों के अपने भवन तथा अन्य बेशकिमती सम्पत्तियां है जोकि नगर पंचायत बनने से किसी काम की नहीं रहेगी। तीनों पंचायतों के 85 प्रतिशत लोग किसान है जो खेती कर अपना जीवन व्यतीत करते है। नगर पंचायत बनने से वे नगर पंचायत का कर नहीं दे पाएंगे।
उन्होंने कहा कि अधिसूचित नगर पंचायत कुनिहार में सम्मिलित वार्ड- गाँव के लिए आवश्यक आबादी क्षेत्र व अन्य शर्तें पूरी नहीं हो रही है लेकिन राजनीतिक दवाब के चलते अधिकारियों ने आनन-फानन में नगर पंचायत कुनिहार की अधिसूचना जारी कर दी जोकि नियमों के विरूद्ध है। उन्होंने कहा की समस्त प्रभावित जनता कि आपत्तियों, विरोध को देखते हुए अधिसूचित नगर पंचायत कुनिहार की अधिसूचना को जनहित में रद्द किया जाए। अन्यथा हमें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
वहीं जगदीश अत्री प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट,धनीराम तंवर, विनोद जोशी, राजेंद्र ठाकुर,भागमल तंवर, कौशल्या कवर,गोपाल पंवर, रूमित सिंह ठाकुर, धीरज ठाकुर प्रधान व्यापार मंडल कुनिहार, सुषमा शर्मा, श्याम लाल, दीप राम ठाकुर, सन्तोष शर्मा, बलवीर चौधरी, हीरा दास उप प्रधान कुनिहार पंचायत, जितेन्द्र झांझी, शीला ठाकुर, संजय राघव, अरविंद जोशी, मनमोहन शर्मा,रत्न तंवर,देवेन्द्र ठाकुर पुर्व उप प्रधान कुनिहार पंचायत, रोहित जोशी उप प्रधान हाटकोट पंचायत, कृष्ण चन्द गर्ग पुर्व प्रधान कुनिहार, एल आर भारद्वाज, आदी मौजूद रहे।
महापंचायत में निर्णय लिया गया कि 29 नवंबर को कुनिहार में आयोजित विरासत कार्निवल कार्यक्रम में आने वाले कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी व विधायक संजय अवस्थी का विरोध स्वरूप घेराव किया जाएगा। कुनिहार व्यापार मंडल के प्रधान धीरज ठाकुर ने कहा कि कुनिहार के व्यापारी एकजुट होकर कुनिहार नगर पंचायत के विरोध में दोपहर 2 बजे से सायं 8 बजे तक अपने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।





